फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और पहलवान ने लौटाया स्वर्ण पदक

Wed, 27 Feb 2013 06:18 PM IST
मास्को/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती को 2020 में होने वाले ओलंपिक गेम्स से बाहर किए जाने के खिलाफ दुनिया भर में हो रहे विरोध के बीच रूस के एक पहलवान ने अपना ओलंपिक पदक वापस लौटा दिया है।
विज्ञापन


सिडनी ओलंपिक 2000 में फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता साजिद मुर्तजालीव दूसरे रूसी पहलवान हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड की सिफारिशों के विरोध में अपना पदक लौटा दिया है।

साजिद ने कहा, ‘मेरे लिए स्वर्ण पदक लौटाना आसान नहीं था लेकिन मुझे लगा कि वेलेंटीन योर्दानोव की ही तरह मुझे भी अपना पदक विरोध स्वरूप लौटाकर एक उदाहरण पेश करना चाहिए।’ 1996 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बुलगारिया के सात बार के विश्व विजेता वेलेंटीन ने पिछले सप्ताह आईओसी को अपना पदक वापस लौटा दिया था। साजिद ने कहा कि उन्होंने आईओसी प्रमुख जैक्स रोगे को कुश्ती को ओलंपिक खेलों से हटाए जाने के खिलाफ अपना विरोध पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें