फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irina Viner: ओलंपिक जजों की निंदा करने वाली रूसी कोच पर प्रतिबंध, दो साल तक खेल से दूर रहेंगी

Wed, 08 Mar 2023 09:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने

सार

जिम्नास्टिक संहिता फाउंडेशन अनुशासनात्मक मामलों की सुनवाई करती है। फाउंडेशन ने फैसला दिया है कि इरिना दो साल तक अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक में न तो कोचिंग कर पाएंगी और न ही कोई पद ग्रहण कर पाएंगी। 
 
विज्ञापन
Irina Viner - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की एक शीर्ष जिम्नास्टिक कोच इरिना विनर पर ओलंपिक में जजों के निर्णयों की आलोचना करने पर दो वर्ष प्रतिबंध लगा दिया गया है। उनके शिष्य ने कई ओलंपिक पदक जीते हैं। जजों के निर्णयों से रूस का टोक्यो ओलंपिक में रिदमिक जिम्नास्टिक में लगातार पदक जीतने का सिलसिला टूट गया था। 
विज्ञापन


जिम्नास्टिक संहिता फाउंडेशन अनुशासनात्मक मामलों की सुनवाई करती है। फाउंडेशन ने फैसला दिया है कि इरिना दो साल तक अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक में न तो कोचिंग कर पाएंगी और न ही कोई पद ग्रहण कर पाएंगी। 

टोक्यो ओलंपिक में रूसी जिम्नास्टों ने व्यक्तिगत और टीम ऑलराउंड स्पर्धाओं में रजत पदक जीते थे। इससे पहले 2000 सिडनी ओलंपिक से रूसी जिम्नास्ट इन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतते आ रहे थे। इरिना ने कहा था कि जज रूस के विरोधी हैं और यह काफी अपमानजनक है। उनकी एक अधिकारी के साथ बहस भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें