फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने की सगाई, जल्द हो सकती है शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के चमकते सितारे और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने स्पोटर्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई कर ली है। सुनने में यह भी आ रहा है कि जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक रोहित ने अपने जन्मदिन 30 अप्रैल से कुछ दिन पहले ही रितिका से अपने प्यार का इजहार किया। रोहित और रितिका एक-दूसरे को पिछले 6 सालों से जानते है।

रोहित की गर्लफ्रेंड रितिका रोहित के सभी स्पोटर्स इवेंट मैनेज करती है। रितिका मूल रुप से मुंबई की ही रहने वाली है। (फोटोः रोहित शर्मा के ट्विटर अकांउट से ली गई है)
विज्ञापन



From best friends to soulmates, couldn't get any better @ritssajdeh pic.twitter.com/AtJBfc9yjA— Rohit Sharma (@ImRo45) 3-मई-2015

विज्ञापन

रोहित ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज

वनडे में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने प्यार रितिका को प्यार का इजहार फिल्मी अंदाज में किया। अपने जन्मदिन से दो दिन पहले यानि 28 अप्रैल की रात को ही उन्होंने रितिका को बोरिवली स्पोटर्स क्लब में बुलाया।

यहां सभी के सामने रोहित ने रितिका को डायमंड की अंगूठी भी पहनाई और वहीं की वहीं सगाई कर ली। आपको बता दें कि रोहित ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत इसी क्लब से की थी।

I heart you ❤https://t.co/rsS1Shkz9n— Ritika (@ritssajdeh) 3-मई-2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें