टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा की शादी की तारीख अभी भले ही फिक्स न हुई हो लेकिन उन्होंने इससे पहले ही तैयारियां शुरू कर ली है। शादी के बाद वह रितिका के साथ कहां रहेंगे, यह पक्का हो गया है। रोहित ने दक्षिण मुंबई के आहूजा टावर्स में घर बुक कर लिया है।
रोहित ने यहां 4 बेडरुम का फ्लैट खरीद लिया है। उन्होंने 53 मंजिल की इस बिल्डिंग के 29वें मजिंल में अपने लिए फ्लैट की बुकिंग करा ली है। फ्लैट तैयार हो चुका है। इस फ्लैट की खास बात यह है कि बिल्डंग से कुछ ही दूर अरब सागर का खूबसूरत नजारा है।
आगे जाने इसकी कीमत...
जाने, रोहित के फ्लैट की कीमत
टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा की दक्षिण मुंबई के आहूजा टॉवर्स में खरीदे गए 4 बैडरुम वाले फ्लैट की कीमत 30 करोड़ रुपए है। उनके इस नए आशियाने में कई सुविधाएं है, जिसमें शेफ ऑन डिमांड, बिजनेस एरिया, स्वीमिंग पूल, स्नूकर रुम, योगा रुम, सैलून एंड स्पा, बच्चों के लिए पार्क, जिम, मिनी थियेटर, स्कॉय कैफे और सिगार रुम।
मिडडे में छपि खबर के मुताबिक, रोहित को प्रोपर्टी बेचने वाले डीलर का कहना है रोहित शर्मा को यह फ्लैट पहली ही नजर में पसंद आ गया था। वानखेड़े रोड पर स्थित इस फ्लैट बिल्डिंग से महज 20 मिनट की दूरी पर अरब सागर है। हालांकि अभी रोहित यहां कब तक शिफ्ट होंगे। यह पता नहीं चल पाया है। (फोटो:मिडडे)