फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record: ऑटो ड्राइवर की बेटी ने क्लीन एंड जर्क में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 129 किग्रा का वजन उठाया

Fri, 29 Apr 2022 06:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारिया के पिता थिमोथी ऑटोरिक्शा चलाते हैं और उनकी मां जेमिनी राज्य स्तरीय शॉट पुटर खिलाड़ी रन चुकी हैं। जेमिनी बेटी और बेटे को ट्रेनिंग के लिए त्रिशूर साई सेंटर में छोड़ने के लिए सुबह जल्दी उठती थी।
विज्ञापन
एन मारिया एमटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेटलिफ्टर एन मारिया एमटी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की +87 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। मैंगलोर यूनिवर्सिटी की 24 वर्षीय मारिया ने 129 किग्रा का वजन उठाकर मनप्रीत कौर के क्लीन एवं जर्क रिकॉर्ड (128 किग्रा) को तोड़ा, जो उन्होंने साल के शुरू में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाया था।
विज्ञापन


मारिया के पिता थिमोथी ऑटोरिक्शा चलाते हैं और उनकी मां जेमिनी राज्य स्तरीय शॉट पुटर खिलाड़ी रन चुकी हैं। जेमिनी बेटी और बेटे को ट्रेनिंग के लिए त्रिशूर साई सेंटर में छोड़ने के लिए सुबह जल्दी उठती थी। जेमिनी ने कहा, मैंने शॉट पुट में राज्य स्तर पर हिस्सा लिया, लेकिन बड़ा नहीं कर पाई। मारिया की ताकत और लंबाई को देखते हुए मैं ट्रायल के लिए  साई सेंटर ले गई और अपने दूसरे प्रयास में उसका चयन हो गया था। 

मारिया ने स्नैच में 101 किग्रा का वजन उठाकर कुल 230 किग्रा से अपनी स्पर्धा जीत ली। हालांकि, वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाए गए अपने संयुक्त भार के राष्ट्रीय रिकॉर्ड (231 किग्रा) की बराबरी करने से चूक गईं। पिछले महीने ही उन्होंने 231 किग्रा का वजह उठाकर नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बुधवार के दिन खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण पदक जीते, जिसमें पांच मीट रिकॉर्ड बने। साथ ही भारोत्तोलन, बास्केटबॉल और बैडमिंटन स्पर्धाएं भी खत्म हो गईं। अन्ना विश्वविद्यालय ने दिन का पहला मीट रिकॉर्ड हासिल किया और पुरूषों की चार गुणा 100 मीटर मेडले में स्वर्ण पदक जीता। जैन विश्वविद्यालय ने बैडमिंटन में पुरूष और महिलाओं की टीम स्पर्धाएं जीती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें