फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RCB Live Streaming: गुजरात और आरसीबी के बीच पहला क्वालिफायर, कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला? जानिए

Tue, 26 May 2026 08:41 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदरेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा।
विज्ञापन
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदरेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
विज्ञापन

आरसीबी का क्वालिफायर-1 में कैसा रहा है रिकॉर्ड?
  • आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में अब तक तीन बार क्वालिफायर-1 खेला है। इनमें टीम ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि एक बार हार का सामना करना पड़ा।
  • आईपीएल 2011: आरसीबी को क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार मिली थी।
  • आईपीएल 2016: टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात लायंस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।
  • आईपीएल 2025: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

धर्मशाला में किस टीम का पलड़ा भारी?
धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आरसीबी को हल्की बढ़त मिलती दिख रही है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड स्विंग और हार्ड लेंथ गेंदबाजी में माहिर हैं, जो यहां बेहद असरदार साबित हो सकती है। हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने 222 रन का विशाल स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। उस मुकाबले में तेज गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था।

वहीं, गुजरात टाइटंस के पास भी तेज गेंदबाजी का मजबूत आक्रमण है, जो धर्मशाला की अतिरिक्त उछाल का फायदा उठा सकता है। हालांकि स्पिन गेंदबाजों की भूमिका यहां सीमित रह सकती है। ऐसे में राशिद खान जैसे अनुभवी स्पिनर के सामने भी चुनौती रहने वाली है।
विज्ञापन

हम यहां आपको गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच 26 मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें