फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणइंदर का निर्विरोध चुना जाना तय

Sat, 30 Mar 2013 12:35 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों में घिरे नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चुनाव निर्विरोध होने के रास्ते पर हैं। नामांकनों की छंटनी के दौरान शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक सेवानिवृत जज मेहताब सिंह गिल ने उत्तर प्रदेश के पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह यादव का अध्यक्ष पद के लिए नामांकन खारिज कर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। हालांकि यादव ने नामांकन खारिज किए जाने को गलत करार देते हुए मामले को अदालत में घसीटने की बात कही है।

नामांकनों की छंटनी के बाद सिर्फ सेक्रेटरी जनरल और सेक्रेटरी के पद पर चुनाव होते दिखाई दे रहे हैं। सेक्रेटरी जनरल पद पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर मोराद अली खान को डीवीएस राव चुनौती दे रहे हैं। जबकि छह सचिव पदों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


एनआरएआई के सलाहकार बीएस सेठी का कहना है कि उनकी ओर से यादव का नामांकन खारिज किए जाने की मांग की गई थी। वह एक सरकारी नौकर हैं। जबकि अदालत के आदेशों में साफ कहा गया है कि सरकारी नौकर चुनाव नहीं लड़ सकता है।

वहीं यूपी शूटिंग के अध्यक्ष श्याम सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक मेहताब सिंह गिल की नियुक्ति को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। कई खेल संघों में सरकारी नौकर पदों पर तैनात हैं। ऐसे में वह भी चुनाव लड़ सकते हैं। वह मामले को अदालत में लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें