रणइंदर सिंह को फिर से अगले चार साल के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआएआई) का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है।
रणइंदर का यह दूसरा कार्यकाल होगा। वह दिसंबर 2010 में पहली बार एनआरएआई के अध्यक्ष बने थे। तब उन्होंने चुनाव में श्याम सिंह यादव को भारी अंतर से हराया था।
46 वर्षीय रणइंदर एनआरएआई संचालन समिति में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह एक ट्रैप शूटर हैं। रणइंदर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और नेशनल चैंपियनशिप में भागीदारी कर चुके हैं।
अजय पटेल (गुजरात), दीप भाटिया (हरियाणा), पुतुल कुमारी (बिहार), एमएस राणा (उत्तराखंड) और कालीकेश कुमार (ओडिशा) को उपाध्यक्ष चुना गया है।