फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्कारेज ने जीता एटीपी फाइनल्स: राफेल नडाल का खास संदेश, बोले- मुश्किल सीजन के बाद इस उपलब्धि से बेहद खुश हूं

Mon, 23 Nov 2026 06:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्लोस अल्कारेज ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर पहली बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने बधाई दी। नडाल ने अल्कारेज के मुश्किल सीजन और चोट से वापसी की तारीफ करते हुए डेविस कप के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
अल्कारेज-नडाल - फोटो : @atptour
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज ने पहली बार निट्टो एटीपी फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। अल्कारेज की इस शानदार जीत पर स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने भी खास अंदाज में बधाई दी। नडाल ने उनके संघर्षपूर्ण सीजन का जिक्र करते हुए इस जीत पर खुशी जाहिर की और आगामी डेविस कप के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Trending Videos

ज्वेरेव को हराकर पहली बार चैंपियन बने अल्कारेज
कार्लोस अल्कारेज ने रविवार को इटली के ट्यूरिन में खेले गए एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 7-6(6) से शिकस्त दी। इस जीत के साथ उन्होंने पहली बार एटीपी फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया। अल्कारेज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और एक भी मुकाबला गंवाए बिना चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वह यह प्रतिष्ठित साल के अंत का खिताब जीतने वाले तीसरे स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मैनुअल ओरांटेस और एलेक्स कोरेट्जा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

राफेल नडाल ने खास संदेश देकर दी बधाई
अल्कारेज की ऐतिहासिक जीत के बाद स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई दी। नडाल ने अपने संदेश में कहा कि वह जानते हैं कि अल्कारेज के लिए यह साल कितना मुश्किल रहा है। ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट को जीतना उनके लिए बेहद खास है।

नडाल ने लिखा, 'निट्टो एटीपी फाइनल्स जीतने पर बधाई कार्लोस अल्कारेज! मुझे पता है कि यह साल तुम्हारे लिए काफी कठिन रहा है। मुझे बेहद खुशी है कि तुम इतना शानदार खेल दिखाते हुए इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहे। अब डेविस कप के लिए तुम्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं!'

कलाई की चोट ने बिगाड़ दिया था अल्कारेज का सीजन
कार्लोस अल्कारेज के लिए यह सीजन आसान नहीं रहा। अप्रैल में बार्सिलोना एटीपी 500 टूर्नामेंट के दौरान कलाई में चोट लगने के कारण उन्हें चार महीने से ज्यादा समय तक टेनिस कोर्ट से दूर रहना पड़ा था। हालांकि, अगस्त में यूएस ओपन के दौरान उन्होंने वापसी की और इसके बाद शानदार लय हासिल कर ली। उन्होंने टोक्यो, वियना, पेरिस और ट्यूरिन में खिताब जीतकर अपने दमदार प्रदर्शन का परिचय दिया।
विज्ञापन

चोट की परेशानी के बावजूद बने चैंपियन
एटीपी फाइनल्स के दौरान भी अल्कारेज को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा। राउंड रॉबिन मुकाबले में डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ खेलते हुए उन्हें बाएं पैर में समस्या हुई, जिसके चलते मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बिना कोई मुकाबला गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव के खिलाफ अल्कारेज ने दूसरे सेट के टाईब्रेक में लगातार तीन सेट पॉइंट बचाए और अंत में जीत हासिल की। इस खिताब के साथ उन्होंने सीजन की अपनी छठी ट्रॉफी और करियर का 30वां खिताब भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें