फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laver Cup: रोजर फेडरर के संन्यास लेने के बाद लेवर कप से हटे राफेल नडाल, पत्नी मारिया पेरेलो बनने वाली हैं मां

Sat, 24 Sep 2022 06:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

फेडरर का पेशेवर टेनिस में यह आखिरी मुकाबला था। उन्होंने संन्यास ले लिया है। मैच समाप्त होने के बाद वह काफी देर तक रोए। उनके साथी खिलाड़ी नडाल की आंखों में भी आंसू थे।
विज्ञापन
रोजर फेडरर, राफेल नडाल और मारिया पेरेलो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने लेवर कप से अपना नाम वापस ले लिया। वह शुक्रवार रात (23 सितंबर) अपने दोस्त और चिर-प्रतिद्वंद्वी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के साथ पुरुष युगल मैच में उतरे थे। टीम यूरोप की ओर से खेलने वाले फेडरर और नडाल को टीम वर्ल्ड कप अमेरिकी खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक की जोड़ी ने हराया दिया।
विज्ञापन


फेडरर का पेशेवर टेनिस में यह आखिरी मुकाबला था। उन्होंने संन्यास ले लिया है। मैच समाप्त होने के बाद वह काफी देर तक रोए। उनके साथी खिलाड़ी नडाल की आंखों में भी आंसू थे। दोनों मैच के बाद कुर्सी पर काफी देर तक बैठे रहे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रोए। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Roger Federer Records: 20 ग्रैंडस्लैम, सबसे ज्यादा समय तक नंबर एक खिलाड़ी, जानें रोजर फेडरर के 10 बड़े रिकॉर्ड
विज्ञापन


नडाल की जगह कैमरून नॉरी टीम यूरोप में शामिल
नडाल सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा था कि फेडरर के संन्यास लेने के बाद उनके करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा चला गया। शनिवार को लेवर कप के आयोजकों ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया, "नडाल ने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है। उनके स्थान पर कैमरून नॉरी को टीम में शामिल किया गया है।''

पेरेलो पहली बार बनने वाली हैं मां
नडाल की पत्नी मारिया पेरेलो पहली बार मां बनने वाली हैं। इस बात को जानते हुए भी नडाल ने लेवर कप में हिस्सा लेने का फैसला किया था। वह किसी भी हाल में फेडरर के साथ खेलना चाहते थे। लेवर कप में फेडरर की जगह इटली के माटेओ बेरेटिनी को टीम में शामिल किया गया है। पहले दिन टीम यूरोप और टीम वर्ल्ड के बीच हुए चार मैच के बाद स्कोर 2-2 है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Photos: फेडरर साथ बैठ रोने लगे चिर-प्रतिद्वंद्वी नडाल, 10 तस्वीरों में देखें उनके आखिरी मैच के भावुक पल

टियाफो के खिलाफ उतरेंगे जोकोविच
शनिवार को सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टेनिस कोर्ट पर उतरेंगे। 21 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो के खिलाफ उतरेंगे। इसके बाद वह पुरुष युगल में माटेओ बेरेटिनी के साथ उतरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें