फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Open: चीन ओपन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी पीवी सिंधू, चोट के कारण सतविक-चिराग रहेंगे बाहर

Mon, 20 Jul 2026 05:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान ओपन जीतकर शानदार फॉर्म में चल रहीं पीवी सिंधू मंगलवार से शुरू हो रहे चीन ओपन सुपर 1000 में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। वहीं, कंधे की चोट से उबर रहे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फिटनेस के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।

विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू मंगलवार से शुरू हो रहे चीन ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। हालांकि, भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चोट के कारण इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। सात्विक के कंधे की पुरानी चोट पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण दोनों खिलाड़ियों ने आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए चीन ओपन से दूरी बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

शानदार लय में हैं सिंधू
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने पिछले सप्ताह जापान ओपन में लगभग दो साल बाद कोई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर खिताब जीता था। साल 2016 की चीन ओपन चैंपियन सिंधू इस बार अपने अभियान की शुरुआत भारत की ही उन्नति हुड्डा के खिलाफ करेंगी। यदि वह पहला मुकाबला जीतती हैं तो दूसरे दौर में उनकी टक्कर चीन की चौथी वरीय चेन यू फेई से हो सकती है। हालांकि चेन हाल ही में जापान ओपन के सेमीफाइनल में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मुकाबला बीच में छोड़ने को मजबूर हुई थीं।

महिला एकल में देविका भी मैदान में
महिला एकल में भारत की दूसरी खिलाड़ी देविका सिहाग पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान का सामना करेंगी।

पुरुष एकल में लक्ष्य, आयुष और प्रणय पर नजर
  • पुरुष एकल में भारत की उम्मीदें लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और एचएस प्रणय पर टिकी होंगी।
  • लक्ष्य सेन पहले दौर में जापान के युशी तनाका से भिड़ेंगे।
  • विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज आयुष शेट्टी का मुकाबला इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से होगा।
  • जबकि 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पहले दौर में मलयेशिया के लियोंग जुन हाओ के खिलाफ उतरेंगे।

मिश्रित युगल में कठिन चुनौती
मिक्स्ड डबल्स में तनिषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी का सामना पहले ही दौर में चीन की पांचवीं वरीय गुओ शिन वा और चेन फांग हुई से होगा। वहीं रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे की जोड़ी को शीर्ष वरीय चीनी जोड़ी फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग के खिलाफ चुनौती पेश करनी होगी।

पुरुष युगल में भी कठिन मुकाबला
पुरुष युगल में हरिहरन अम्मासकरुणन और एम.आर. अर्जुन की जोड़ी पहले दौर में चीन की चौथी वरीय लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप पर नजर
सात्विक-चिराग ने पिछले महीने सिंगापुर ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था, लेकिन कंधे की चोट उभरने के कारण जापान ओपन से हट गए थे। अब दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट होकर भारत में होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। भारत 17 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें