फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओए चुनाव: सिंधू और चानू आईओए की खिलाड़ी आयोग के चुनाव की दौड़ में, दावेदारों में ये खिलाड़ी भी शामिल

Sat, 24 Oct 2026 08:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू और भारोत्तोलक मीराबाई चानू आईओए की खिलाड़ी आयोग के चुनाव की दौड़ में शामिल हैं।
  • इसके लिए 10 सदस्यों का चुनाव तीन नवंबर को होगा।
  • सिंधू और चानू के अलावा दावेदारी में अन्य कई खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मीराबाई और सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और मीराबाई चानू भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के खिलाड़ी आयोग का सदस्य बनने की दौड़ में शामिल 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं। आयोग के 2026-2030 कार्यकाल के लिए 10 सदस्यों का चुनाव तीन नवंबर को होगा। इनमें पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी चुने जाएंगे। सिंधू, चानू और भवानी देवी निवर्तमान खिलाड़ी आयोग की सदस्य भी हैं। इस आयोग की अध्यक्षता दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम कर रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अन्य दावेदार कौन?
चुनाव में दावेदारी पेश करने वाले अन्य खिलाड़ियों में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, तलवारबाज भवानी देवी, एथलेटिक्स से सुधा सिंह और तजिंदरपाल सिंह, पूर्व तीरंदाज बॉम्बायला देवी, बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, तैराक साजन प्रकाश और कयाकिंग एवं कैनोइंग के खिलाड़ी मनजीत सिंह शामिल हैं।

निर्वाचन अधिकारी संजय के. श्रीवास्तव ने 16 अक्तूबर को खिलाड़ी आयोग के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल के 34 सदस्यों की सूची जारी की थी। इसमें 17 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से दो-दो प्रतिनिधि शामिल हैं। इसमें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ), अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए), भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) और टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) का कोई प्रतिनिधि इस सूची में नहीं है।

आईओए के खिलाड़ी आयोग के नियमों के अनुच्छेद 10.3 के अनुसार, केवल उन्हीं राष्ट्रीय खेल महासंघों को अपने खिलाड़ी प्रतिनिधि नियुक्त करने की अनुमति है, जिन्होंने अपना खिलाड़ी आयोग गठित किया है। इन नियमों को सितंबर में मंजूरी दी गई थी। एआईएफएफ और एआईटीए के पास निर्वाचित खिलाड़ी आयोग नहीं हैं, जबकि बीएफआई को आईओए और खेल मंत्रालय, दोनों से मान्यता प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन

एसओएम की चयन प्रक्रिया जारी 
आईओए की कार्यकारी परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने वाले आठ विशिष्ट उपलब्धि वाले खिलाड़ी (एसओएम) के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है। निर्वाचन अधिकारी शुक्रवार रात 80 एसओएम की अंतिम सूची जारी करेंगे जिसमें 40 पुरुष और 40 महिला सदस्य होंगे। इन आठ एसओएम का चुनाव नौ नवंबर को होगा। वे पांच दिसंबर को होने वाले आईओए की कार्यकारी परिषद के चुनाव में हिस्सा लेंगे। पात्र उम्मीदवार 27 से 30 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची पांच नवंबर को जारी होगी, जबकि एसओएम के चुनाव नौ नवंबर को होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें