रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा कि ओलंपिक से कुश्ती को बाहर करने का फैसला अन्यायपूर्ण है। पुतिन ने कहा, ‘ओलंपिक प्रोग्राम से पारंपरिक खेल कुश्ती को बाहर करना अन्यायपूर्ण है। कुश्ती के भविष्य पर विचार विमर्श करना बेहद जरूरी है।’
पुतिन ने साथ ही उम्मीद जताई कि सांबो रशियन मार्शल आर्ट को भी ओलंपिक के भविष्य कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
गौरतलब है कि आईओसी कुश्ती को 2020 ओलंपिक खेलों से बाहर करने पर विचार कर रहा है। जिसके बाद से ही रूस और भारत समेत कई देश इसके विरोध में आ गए हैं।