फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGTI J&K Open 2022: पहली बार जम्मू में होगा प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट, 40 लाख रुपये है कुल प्राइज मनी

Mon, 05 Sep 2022 05:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जे एंड के ओपन (J&K Open) की शुरुआत जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में सात सितंबर से होगी। 10 तारीख को इसका समापन होगा। जम्मू में पहली बार पीजीटीआई द्वारा गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ गोल्फर मनु गंडास और अर्जुन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक मंजूरी देने वाली संस्था द प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने जम्मू में गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया है। जे एंड के ओपन (J&K Open) की शुरुआत जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में सात सितंबर से होगी। 10 तारीख को इसका समापन होगा। जम्मू में पहली बार पीजीटीआई द्वारा गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट का दूसरा सीजन होगा। पिछली बार यह श्रीनगर में खेला गया था। इस बार टूर्मामेंट में कुल प्राइज मनी 40 लाख रुपये है। गोल्फ में भारत के शीर्ष पेशेवर खिलाड़ियों में शामिल ओलंपियन उदयन माने, राशिद खान, खलिन जोशी, युवराज सिंह संधू, गत चैंपियन हनी बैसोया, मनु गंडास, करणदीप कोचर और अर्जुन शर्मा इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के मिथुन परेरा और एन थंगराजा के अलावा बांग्लादेश के जमाल हुसैन प्रमुख हैं।

स्थानीय चुनौती का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी करेंगे। इनमें पेशेवर पवन परिहार, फैयाज अहमद लांगू, राघव वाही, पवन परिहार, मोहम्मद दीन पोडे के साथ-साथ शौकिया खिलाड़ी प्रभनूर सिंह, वेदांत हांडा और जुबैर हसन जरगर शामिल हैं।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने कहा, ''जम्मू और कश्मीर पर्यटन द्वारा प्रस्तुत जम्मू-कश्मीर ओपन के दूसरे संस्करण के लिए जम्मू में पीजीटीआई और पेशेवर गोल्फरों का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले साल कश्मीर घाटी में एक सफल उद्घाटन संस्करण के बाद हम इस साल जम्मू क्षेत्र में भारतीय पेशेवर गोल्फर की मेजबानी करके खुश हैं। हम जम्मू-कश्मीर के दोनों क्षेत्रों में गोल्फ और गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं।''

जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सचिव मानव गुप्ता ने कहा, "जम्मू-कश्मीर ओपन 2022 जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में किए जा रहे कुछ आयोजनों में एतिहासिक है। यहां अभी गोल्फ को लंबा सफर तय करना है।'' वहीं, पीजीटीआई के सीईओ उत्तम सिंह मुंडी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर ओपन के दूसरे संस्करण से हम खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। टूर्नामेंट के माध्यम से हम देश भर के अलग-अलग हिस्सों में पेशेवर गोल्फ को बढ़ाना चाह रहे हैं।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें