फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग: गुजरात फॉरच्यून जायंट्स ने यू मुंबा को 39-21 से हराया   

Fri, 11 Aug 2017 09:38 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : indian express
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के 23 वें मैच में शुक्रवार को गुजरात फॉरच्यून जायंट्स ने यू मुंबा को 39-21 के अंतर से हरा दिया। गुजरात फॉरच्यून जायंट्स की तरफ से रेडर रोहित गूलिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 9 प्वांइट हासिल किए। यू मुंबा टीम आल आउट भी हुई। इसके लिए गुजरात को छह अंक मिले। गुजरात फॉरच्यून जायंट्स ने 19 रेड प्वांइट, 13 टेकल प्वाइंट, 6 ऑल आउट प्वांइट और 1 अतिरिक्त प्वांइट हासिल किए। वहीं यू मुंबा ने 13 रेड प्वांइट, 5 टेकल प्वाइंट, 0 ऑल आउट प्वांइट और 3 अतिरिक्त प्वांइट हासिल किए। पूरे मैच के दौरान गुजरात फॉरच्यून जायंट्स यू मुंबा पर हावी रही। 
विज्ञापन


जोन ए का यह मैच गुजरात के अहमदाबाद में उसी मैदान में खेला गया, जहां भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी का विश्व कप जीता था। दर्शकों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और अपने देश के इस बेहतरीन खेल का भरपूर मनोरंजन उठाया। अहमदाबाद में यह पहला मैच था। गुजरात फॉरच्यून जायंट्स जहां अपना पिछला मैच हार गई थी वहीं यू मुंबा को अपने पिछले मैच जीत हासिल हुई थी। इस जीत के साथ गुजरात को आगे के मैचों के‌ लिए विश्वास मिलेगा। 

पहले हॉफ में गुजरात फॉरच्यून जायंट्स ने यू मुंबा से 20-6 के मुकाबले 14 अंकों से बढ़त हासिल कर ली थी। इस तरह पहले हॉफ में ही उसने मैच में पकड़ बना ली थी। पहले हॉफ के बाद गुजरात फॉरच्यून जायंट्स ने 8 रेड प्वांइट, 7 टेकल प्वाइंट, 4 ऑल आउट प्वांइट और 1 अतिरिक्त प्वांइट हासिल किए थे। इसी तरह यू मुंबा ने 3 रेड प्वांइट, 2 टेकल प्वांइट, 1 अतिरिक्त प्वांइट हासिल किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के साथ अपने ग्रुप में गुजरात फॉरच्यून जायंट्स शीर्ष पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट में यू मुंबा की यह दूसरी हार है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें