फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PKL 2022 Auction: प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पवन शेहरावत, दो करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिके

Sat, 06 Aug 2022 02:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले सीजन में प्रदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई को एक करोड़ से ज्यादा कीमत मिली थी। वहीं, इस सीजन की नीलामी में पहले दिन चार खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा कीमत मिली।
विज्ञापन
पवन शेहरावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। पहले दिन तमिल थलाईवाज की टीम ने रेडर पवन शेहरावत को 2.26 करोड़ की कीमत पर खरीदा। इसके साथ ही पवन प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वो इस लीग में दो करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिकने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। वहीं, गुमान सिंह बी कैटेगरी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें 1.21 करोड़ की कीमत पर खरीदा गया है। इस बार चार खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा कीमत मिली है, जबकि पिछले सीजन सिर्फ दो खिलाड़ी एक करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिके थे। 
विज्ञापन


पिछले सीजन में प्रदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई को एक करोड़ से ज्यादा कीमत मिली थी। वहीं, इस सीजन की नीलामी में पहले दिन चार खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा कीमत मिली। इस साल पवन शेहरावत और गुमान सिंह के अलावा विकास कंडोला और फजल अत्राचली को एक करोड़ से ज्यादा कीमत मिली है। 

पहले दिन 12 फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 30 खिलाड़ी खरीदे। सभी टीमों ने मिलकर कुल 18.11 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, टीमों ने चार फाइनल बिड कार्ड का भी इस्तेमाल किया। (यह कार्ड आईपीएल ऑक्शन में इस्तेमाल होने वाले राइट टू मैच कार्ड की तरह होता है। इसके जरिए कोई टीम अपने पुराने खिलाड़ी को फिर से अपनी टीम में शामिल कर सकती है। इसके लिए टीम को नीलामी पर सबसे ज्यादा बोली के बराबर कीमत चुकानी पड़ती है।) 

पवन शेहरावत सबसे महंगे खिलाड़ी
नीलामी के पहले दिन ही पवन शेहरावत सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें 2.26 करोड़ की कीमत पर तमिल थलाइवाज ने खरीदा। वहीं, बेंगलुरु बुल्स ने विकास कंडोला को 1.70 करोड़ की कीमत पर खरीदा। पवन से पहले कुछ समय के लिए विकास कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। वो अब पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। प्रदीप नरवाल ने गुजरात जाइंट्स की टीम में जाने की इच्छा जताई थी और फ्रेंचाइजी ने उन पर 90 लाख का दांव लगाया, लेकिन यूपी योद्धा की टीम ने फाइनल बिड मैच कार्ड का उपयोग कर उन्हें फिर से अपने साथ जोड़ लिया। 

हर सीजन की तरह इस बार भी ईरानी खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। फजल अत्राचली कबड्डी इतिहास के सबसे महंगे डिफेंडर और विदेशी खिलाड़ी बने। उन्हें पुणेरी पलटन ने 1.38 करोड़ में खरीदा। फजल पिछले साल भी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 2018 में यू मुंबा ने उन्हें एक करोड़ में खरीदा था। वहीं, मोहम्मद इस्माइल 87 लाख में बिके थे। 
विज्ञापन

पीकएल 2022 के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
खिलाड़ी देश कीमत टीम
पवन कुमार शेहरावत भारत 2.26 करोड़ तमिल थलाइवाज
विकास कंडोला भारत 1.70 करोड़ बेंगलुरु बुल्स
फजल अत्राचली ईरान 1.38 करोड़ पुणेरी पलटन
प्रदीप नरवाल भारत 90 लाख यूपी योद्धा
मोहम्मद इस्माइल ईरान 87 लाख पणेरी पलटन


बी कैटेगरी में पीकेएल के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
खिलाड़ी रोल कीमत टीम
गुमान सिंह रेडर 1.21 करोड़ तमिल थलाइवाज
सुनील कुमार डिफेंडर 90 लाख जयपुर पिंक पैंथर्स
आशीष रेडर 45 लाख यू मुंबा
नितिन रावल ऑलराउंडर 37.5 लाख हरियाणा स्टीलर्स
सुरिंदर सिंह डिफेंडर 35.5 लाख यू मुंबा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें