ईएलओ 2800 रेटिंग क्लब में शामिल होना आसान नहीं है। इतिहास में अब तक केवल 16 खिलाड़ियों ने प्रकाशित रेटिंग में 2800 ईएलओ अंकों को पार किया है। अर्जुन की रेटिंग फिलहाल 2802.1 है। हाल ही में अर्जुन ने भारत की ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हंगरी के बुडापेस्ट में अर्जुन का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत के लिए तीसरे बोर्ड पर खेलते हुए उन्होंने 11 राउंड में नौ जीत और दो ड्रॉ दिए, जिससे भारत की टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 अंक का आंकड़ा पार करने के लिए अर्जुन एरिगेसी को बधाई! यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। उनकी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ता हमारे पूरे देश को गौरवांवित करती है। एक महान व्यक्तिगत उपलब्धि होने के अलावा, यह कई और युवाओं को शतरंज खेलने और वैश्विक मंच पर चमकने के लिए प्रेरित करेगा। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।