फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को दी बधाई, जानें क्या कहा

Mon, 12 Aug 2024 12:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में महिला निशानेबाज मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के अनुभव गोलकीपर पीआर श्रीजेश ध्वजवाहक हैं। मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बनी थीं।
विज्ञापन
वायनाड में बैठक को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को बधाई दी। पेरिस ओलंपिक का समापन रविवार को हो रहा है और कुछ ही देर में समापन समारोह शुरू होगा। प्रधानमंत्री ने इन खेलों के दौरान भारतीय दल के प्रयासों की सराहना और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल छह पदक जीते थे। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, पेरिस ओलंपिक का समापन हो रहा है और मैं इन खेलों में हिस्सा लेने वाले समूचे भारतीय दल के प्रयासों की सराहना करता हूं। सभी एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और सभी भारतीयों को उन पर गर्व है। हमारे खिलाड़ियों को आने वाले टूर्नामेंटों के लिए शुभमकामनाएं। 

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में महिला निशानेबाज मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के अनुभव गोलकीपर पीआर श्रीजेश ध्वजवाहक हैं। मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बनी थीं। वहीं, पीआर श्रीजेश पेरिस खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे। श्रीजेश ने ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी थी। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक में भी शामिल थे और उस वक्त भी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें