फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का आज होगा उद्घाटन, मोटेरा पहुंचेंगे राष्ट्रपति कोविंद

Wed, 24 Feb 2021 09:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @RishabhPant17
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का उदघाटन बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में किया जाएगा। अहमदाबाद में साबरमती के निकट बने मोटेरा स्टेडियम ने दुनिया के अब तक के सबसे बड़े ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्टेडियम को पछाड़ दिया है। इसी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के बाद अब सबसे बड़े स्टेडियम होने का गौरव भी राज्य ने प्राप्त कर लिया है। यहां भारत और इंग्लैंड के मध्य तीसरा टेस्ट मैच भी होना है। महामहिम रामनाथ कोविंद बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन


63 एकड़ में फैले स्टेडियम में एक लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 1982 में बनाए गए इस स्टेडियम में पहले 53000 दर्शकों के बैठने की क्षमता थी लेकिन अब नए स्टेडियम में यह क्षमता बढ़कर एक लाख 10 हजार हो गई है यानी इतने लोग यहां एक साथ बैठकर मैच देख पाएंगे।

लाल और काली मिट्टी की 11 पिच 

मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI
मोटेरा को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप सजाया गया है, इसमें तीन कॉरपोरेट बॉक्स, अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल, इनडोर अकादमी, खिलाड़ियों के विशेष ड्रेसिंग रूम, क्लब हाउस और फूड कोर्ट है। यह देश का पहला स्टेडियम हैं, जहां लाल और काली दोनों तरह ही पिच हैं। इसमें छह लाल और पांच काली मिट्टी से तैयार की गई हैं। जहां दोनों तरह की पिच पर एक साथ अभ्यास किया जा सकता है।

शानदार ड्रेनेज सिस्टम :

मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI
विशेष पानी की निकासी की सुविधा के कारण मूसलाधार बारिश की स्थिति में महज 30 मिनट में पिच को सुखाया जा सकता है। इस स्टेडियम की एक विशेषता 9 मीटर की ऊंचाई पर 360 डिग्री पोडियम कोनकार्स को देखने वालों के लिए सुलभ बनाती है। यानी दर्शकों को हर स्टैंड से एक समान दृश्यावलोकन होगा। इसके अलावा यहां के कारपोरट बॉक्स में एक साथ 25 लोग बैठ सकेंगे। 

अत्याधुनिक जिम

मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @RishabhPant17
यहां खिलाड़ियों के लिए टीम के अनुसार बड़े ड्रेसिंग रुम और दो अलग अलग अत्याधुनिक जिम बनाए गए हैं। स्टेडियम में एक विशेष ऑटोग्राफ गैलरी भी बनाई गई है, जहां विश्वकप से लेकर अब तक हुए ऐतिहासिक मैच और आईपीएल मैच के खिलाड़ियों के हस्ताक्षर किए बैट का कलेक्शन रखा गया है। इसी तरह से एक हाल जिसे  हाल ऑफ फेम का नाम दिया गया है उसमें विश्व के सभी क्रिकेटरों की तस्वीरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

दो साल में तैयार भव्य स्टेडियम

मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @bhyunsource
मोटरा स्टेडियम को 2016 में ध्वस्त करके फिर से नए सिरे से लगभग 800 करोड़ की लागत से  बनाया गया है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के मातहत आने वाला स्टेडियम हाइटेक सुख-सुविधाओं से लैस है। केवल दो साल के रिकॉर्ड समय में बना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर सभी मानकों में अव्वल है, इसमें आंतरिक वातानुकूलित सिस्टम से लेकर इसकी दर्शक क्षमता तक शामिल है। पहले इसकी क्षमता 53,000 दर्शकों की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें