भारत के एलपी प्रसाद ने इंग्लैंड के जैक बेटसन को हराकर फिनलैंड में हुए 33वें अंतरराष्ट्रीय टैमर यूथ बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले इकलौते भारतीय हैं, जबकि धीरज सिंह को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 17 वर्षीय प्रसाद ने यूरोपीय यूथ चैंपियन से शुरुआत में पिछड़ने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और तीन मिनट के खेल के बाद स्कोर 3-3 से बराबर हो गया।
दूसरे राउंड में प्रसाद ने अच्छी शुरुआत की और इंग्लिश मुक्केबाज के डिफेंस में जबरदस्त सेंध लगाई। फिर उन्होंने 8-7 से राउंड जीतकर बढ़त बना ली और निर्णायक बाउट 14-10 के अंतर से जीत अपने नाम कर ली। 52 किग्रा के फाइनल में धीरज को फाइनल में फ्रांस के एली कोनकी से हार का सामना करना पड़ा।