फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superbet Classic 2025: सुपरबेट क्लासिक में प्रज्ञानंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर, गुकेश को अब भी पहली जीत की तलाश

Thu, 15 May 2025 08:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट (रोमानिया)

सार

सात बाजी में सिर्फ ढाई अंक के साथ गुकेश स्पष्ट रूप से प्रतियोगिता में छाप छोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को प्रज्ञानंद ने टाइब्रेकर में दी मात - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने बुधवार को ग्रैंड शतरंज टूर के सुपरबेट क्लासिक के सातवें दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के साथ ड्रॉ खेलकर अपनी संयुक्त बढ़त बरकरार रखी। संभावित सात में से चार अंक लेकर प्रज्ञानंद अमेरिका के फैबियानो करुआना, फ्रांस के मैक्सिम वचियेर-लाग्रेव और फिरोजा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन


विश्व चैंपियन डी गुकेश का प्रतियोगिता में जीत का इंतजार जारी रहा। उन्होंने अमेरिका के वेस्ली सो के साथ ड्रॉ खेला। टूर्नामेंट में दो और दौर का खेला बाकी है और ऐसा लगता है कि शीर्ष पर चल रहे चार खिलाड़ियों में से कोई एक ट्रॉफी और एक लाख अमेरिकी डॉलर की शीर्ष पुरस्कार राशि जीत सकता है।
विज्ञापन


सात बाजी में सिर्फ ढाई अंक के साथ गुकेश स्पष्ट रूप से प्रतियोगिता में छाप छोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें