फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superbet Classic: प्रज्ञानंद ने डुडा के खिलाफ खेला ड्रॉ, संयुक्त बढ़त बरकरार रखी; गुकेश को फिर मिली हार

Wed, 14 May 2025 01:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुकेश इस हार के बाद लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए, जबकि अर्जुन एरिगेसी तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अलीरजा, अमेरिका के फेबियानो कारूआना, फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और प्रज्ञानंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानंद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ के खिलाफ ड्रॉ खेला और संयुक्त बढ़त बरकार रखी है। सुपरबेट शतरंज क्लासिक के छठे दौर के बाद प्रज्ञानंद के 3.5 अंक हैं। इंग्लिश ओपनिंग में काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंदा को डुडा ने शुरू में परेशान किया लेकिन बाद में उन्होंने लय पकड़ ली। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, विश्व चैंपियन डी गुकेश को फ्रांस के अलीरजा फिरोजा ने हरा दिया। गुकेश इस हार के बाद लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए, जबकि अर्जुन एरिगेसी तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अलीरजा, अमेरिका के फेबियानो कारूआना, फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और प्रज्ञानंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें