फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर क्यों गिरी गाज?: पुर्तगाल महासंघ ने किया अस्थायी निलंबित, जानें कितनी हो सकती है सजा

Sat, 10 Oct 2026 07:16 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने राष्ट्रीय टीम छोड़ने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। 41 वर्षीय रोनाल्डो पर अस्थायी निलंबन लगाया गया है। उन्होंने इस सप्ताह समर्थकों से माफी मांगी थी और पुर्तगाल के कोच जॉर्ज जीसस की आलोचना की थी।

विज्ञापन
जॉर्ज जीसस और रोनाल्डो - फोटो : ANI-Cristiano Ronaldo (insta)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ के अनुशासन विभाग ने रोनाल्डो के संभावित नियम उल्लंघन की जांच शुरू की है। महासंघ के मुताबिक, मामले में पहले से लागू स्वत: निलंबन के अलावा रोनाल्डो पर अतिरिक्त अस्थायी प्रतिबंध भी लगाया गया है। मामले को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

रोनाल्डो और जॉर्ज जीसस - फोटो : ANI/AP
कोच जॉर्ज जीसस से विवाद के बाद छोड़ा था शिविर
  • रोनाल्डो का विवाद पुर्तगाल के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस के साथ हुआ था। बताया गया है कि नॉर्वे के खिलाफ 2-1 की जीत के दौरान रोनाल्डो को मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। वह मैच में स्थानापन्न खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते नजर आए, लेकिन उन्हें खेलने के लिए नहीं बुलाया गया।
  • रोनाल्डो के अनुसार, कोच ने मैच से पहले उन्हें लगभग 30 मिनट खेलने का मौका देने का आश्वासन दिया था। जब ऐसा नहीं हुआ, तो उन्हें लगा कि उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। रोनाल्डो ने यह भी दावा किया कि जीसस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर सार्वजनिक रूप से सफाई देने का वादा किया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। 
  • इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। रोनाल्डो ने डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले से पहले ही पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम का प्रशिक्षण शिविर छोड़ने का फैसला कर लिया।

रोनाल्डो और जॉर्ज जीसस - फोटो : ANI/AP
रोनाल्डो ने टीम और समर्थकों से मांगी माफी
विवाद के बाद रोनाल्डो ने एक विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अपने साथियों और समर्थकों से माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय टीम का शिविर छोड़ने के उनके फैसले के परिणाम हो सकते हैं।रोनाल्डो ने यह भी कहा कि एक आदर्श खिलाड़ी के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि उनके व्यवहार का आकलन सख्ती से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने फैसले के लिए मिलने वाली सजा स्वीकार करने को तैयार हैं, हालांकि उन्होंने कोच के व्यवहार की आलोचना भी की।
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : IANS
एक से छह महीने तक लग सकता है प्रतिबंध
पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ के अनुशासनात्मक नियमों के तहत रोनाल्डो को एक से छह महीने तक के निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, रोनाल्डो की ओर से गलती स्वीकार करने को अंतिम सजा कम करने का आधार माना जा सकता है। फिलहाल महासंघ ने अंतिम दंड का फैसला नहीं किया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पुर्तगाल के कप्तान को कितने समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें