फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एशियाड दल को अब तक मंजूरी नहीं: किस कारण खेल मंत्रालय बरत रहा सावधानी? निशानेबाजी को लेकर मंथन जारी

Sat, 10 Oct 2026 09:07 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैरा एशियन गेम्स को शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। लेकिन खेल मंत्रालय ने इसके लिए पूरे दल को अभी भी मंजूरी नहीं दी है। शूटिंग टीम के चयन को लेकर विवाद चल रहा है, ऐसे में खेल मंत्रालय सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन
देवेंद्र झाझरिया और मनसुख मांडविया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा एशियाई खेलों के आगाज में कुछ दिन बचे हैं, लेकिन टीमों के चयन विवाद के कारण खेल मंत्रालय अब तक पूरे भारतीय दल को मंजूरी नहीं दे पाया है। मंत्रालय ने आठ खेलों के 128 सदस्यीय दल को ही अभी तक मंजूरी दी है। इनमें विवादित पैरा शूटिंग और पैरा साइक्लिंग भी शामिल हैं, लेकिन पैरा बैडमिंटन, पैरा टेचल टेनिस और बोशिया के दल को अब तक मंजूरी नहीं दी जा सकी है। इन तीनों ही खेलों में चयन विवाद अदालत तक पहुंच चुका है। अदालत के आदेश के बाद ही मंत्रालय इनके दल को मंजूरी देगा। सपोर्ट व एस्कार्ट के स्टाफ को भी मंजूरी नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन


शूटिंग में चयन पर मंधन जारी है। सूत्र बताते हैं कि पीसीआई ने 15 शूटरों के कोटे के बजाय 13 शूटरों का ही चयन किया है। सूत्र बताते हैं कि चयन पर आवाज उठा रहे कुछ शूटरों का नाम लांग लिस्ट में भी है। इसी कारण आकाश-संदीप जैसे शूटर तर्क दे रहे हैं कि उनका मान्यता कार्ड बनने में दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

आठ खेलों के लिए दी गई है 128 खिलाड़ियों को मंजूरी
मंत्रालय ने पुरुष ब्लाइंड फुटबॉल के 10, तीरंदाजों की छह महिलाओं और पांच पुरुष, पैरा एथलेटिक्स के 46 पुरुष और 16 महिलाएं, एक पुरुष पैरा साइकिलिस्ट, पैरा जूडो के दो पुरुष और पांच महिलाओं, पैरा पावरलिफ्टिंग के चार पुरुष, चार महिलाओं, पैरा शूटिंग के सात पुरुष और छह महिलाओं और पैरा तैराकी के 14 पुरुष और दो महिलाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन खेलों में तीरंदाज शीतल देवी, पायल नाग, हरविंदर सिंह, एथलीट सिमरन, निषाद कुमार, प्रीत पाल, सोमन राणा, अजीत सिंह, नवदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की शिरकत करनी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें