फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लड रनर' के घर मिला खून से सना बैट

Mon, 18 Feb 2013 12:20 AM IST
जोहानिसबर्ग/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे के दिन अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार हुए दक्षिण अफ्रीका के विकलांग धावक आस्कर पिस्टोरियस के घर से पुलिस ने खून से सना एक क्रिकेट बैट बरामद किया है। एक स्थानीय समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक पिस्टोरियस की माडल गर्लफ्रेंड 30 वर्षीय रीवा स्टीनकैंप के सिर पर वार किए गए थे।
विज्ञापन


समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्टीनकैंप ने घटना के समय नाइटी पहन रखी थी। समाचार पत्र ने कहा, ‘पुलिस सूत्रों ने बताया कि संदेह के अनुसार स्टीनकैंप को पहले शयन कक्ष में गोली मारी गई जिसके बाद वह भागी और खुद को बाथरूम में छुपा लिया। इसके बाद हत्यारे ने तीन और गोलियां उन्हें मारी।

पुलिस जांच कर रही है कि इस बल्ले का इस्तेमाल स्टीनकैंप को मारने के लिए किया गया था या फिर उसने अपने बचाव के लिए इसका इस्तेमाल किया था।’ आस्कर की गर्लफ्रेंड का शव प्रिटोरिया में उनके घर से मिला था। स्टीनकैंप के सिर और बाजू पर चार जगह गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें