फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ग्रैंडमास्टर: प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगनानन्दा को दी बधाई, विश्व चैंपियन मैग्नस कार्ल्सन को हराया था

Wed, 23 Feb 2022 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रगनानन्दा की बहन वैशाली का कहना है कि उन्होंने बचपन में शौक से शतरंज खेलना शुरू किया था, लेकिन भाई ने उसे अपने जीवन का हिस्सा ही बना लिया।
विज्ञापन
प्रगनानन्दा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानन्दा को बधाई दी है। 16 साल के प्रगनानन्दा ने एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया था। ऑनलाइन रैपिड चेस प्रतियोगित में प्रगनानन्दा ने यह कमाल दिखाया था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या लिखा?
पीएम मोदी ने लिखा- हम सभी युवा प्रतिभाशाली प्रगनानन्दा की सफलता पर खुश हैं। मुझे उनके विश्व प्रसिद्ध चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ जीत हासिल करने की उपलब्धि पर गर्व है। मैं प्रतिभाशाली प्रगनानन्दा को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 

विज्ञापन


बहन ने सिखाया था शतरंज खेलना
प्रगनानन्दा की बहन वैशाली का कहना है कि उन्होंने बचपन में शौक से शतरंज खेलना शुरू किया था, लेकिन भाई ने उसे अपने जीवन का हिस्सा ही बना लिया। जब उसके उम्र में छोटे बच्चे खिलौने के प्रति आकर्षित होते, उसने तब तक खेल की सारी बारीकियां समझ ली थीं। 
विज्ञापन


ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
रविवार को प्रगनानन्दा ने विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को जब 39 चाल में मात दी तो वह ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा ने नॉर्वे के सुपरस्टार को हरा चुके हैं। प्रगनाननंदा की यह यात्रा तब शुरू हुई, जब अधिकांश बच्चे के जीवन में कोई उद्देश्य नहीं होता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें