फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और नई परंपरा को जन्म देंगे पीएम मोदी, रियो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों में भरेंगे जज्बा

Mon, 04 Jul 2016 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और नई परंपरा को जन्म देने जा रहे हैं। अब तक परंपरा रही है कि बड़े खेल आयोजनों में पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों की मुलाकात प्रधानमंत्री से कराई जाती थी, लेकिन इस बार खुद पीएम रियो ओलंपिक में देश की दावेदारी प्रस्तुत करने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को विदाई देने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मानेकशॉ ऑडीटोरियम में सोमवार को आयोजित होने जा रहे इस समारोह में पीएम भारतीय खिलाड़ियों में रियो में कुछ कर गुजरने का जज्बा भरेंगे।

पीएम की ओर से यह विदाई समारोह आयोजित कराए जाने की खबर का खुलासा सबसे पहले अमर उजाला ने ही 23 मई को किया था। दरअसल इस तरह के समारोह के आयोजन की इच्छा खुद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जताई गई थी।

पीएमओ ने खेल मंत्रालय को यह कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए थे। तब से खेल मंत्रालय इसके आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। पीएम समारोह के दौरान ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


उनकी ओर से इस समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों को पदक जीतकर आने के लिए कहना नहीं बल्कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। अब तक रियो केलिए 104 खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन सभी के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद नहीं है।

बावजूद इसके बड़ी संख्या में खिलाड़ी और कोच इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्हें प्रधानमंत्री की मौजूदगी में अब तक ओलंपिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों पर फिल्म भी दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें