फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन पैरा गेम्स 2026: कल पीएम मोदी से मिलेंगे खिलाड़ी, साझा करेंगे अनुभव; जानिए कब और कहां होगा कार्यक्रम

Wed, 04 Nov 2026 03:20 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियन पैरा गेम्स के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में भारत ने 97 खिलाड़ियों के दम पर 114 पदक (30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य) जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के कोच और खेल अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान में आयोजित हालिया एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह कार्यक्रम गुरुवार को शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। इसमें एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

पैरा एशियन गेम्स - फोटो : PTI
भारत ने दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
जापान के आइची-नागोया में पिछले महीने आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए नया रिकॉर्ड बनाया। भारत के कुल 97 पैरा खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 114 पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने प्रतियोगिता में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक जीते। यह एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

एशियन पैरा गेम्स - फोटो : Twitter
कार्यक्रम में कोच और खेल अधिकारी भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री के साथ होने वाले इस कार्यक्रम में पदक विजेता खिलाड़ियों के अलावा उनके कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों पर अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें