फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deaflympics 2025: PM मोदी ने डेफलिंपिक्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा, भारत ने टोक्यो में जीते 20 पदक

Fri, 28 Nov 2025 01:07 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो डेफलिंपिक्स में रिकॉर्ड तोड़ 20 पदक जीतने वाले भारतीय दल को बधाई दी है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में कुल नौ स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक जीतकर देश का परचम लहराया
विज्ञापन
टोक्यो डेफलिंपिक्स में भारत के पदक विजेता - फोटो : @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो डेफलिंपिक्स में रिकॉर्ड तोड़ 20 पदक जीतने वाले भारतीय दल को बधाई दी है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में कुल नौ स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक जीतकर देश का परचम लहराया। पीएम ने अब खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है।
विज्ञापन


पीएम ने दी बधाई
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'टोक्यो में 25वें समर डेफलिंपिक्स 2025 में  शानदार प्रदर्शन के लिए हमारे डेफलिंपियंस को बहुत-बहुत बधाई। 9 स्वर्ण सहित 20 पदक की अब तक की सबसे अच्छी मेडल टैली के साथ, हमारे एथलीटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पक्का इरादा और लगन से शानदार नतीजे मिल सकते हैं। हर एथलीट, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बधाई। पूरे देश को आप सभी पर गर्व है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें