फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 28वीं बार बिलियडर्स खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने दी पंकज आडवाणी को बधाई, कहा- यह शानदार उपलब्धि है

Tue, 12 Nov 2024 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आडवाणी ने पहला विश्व खिताब 2016 में जीता था। कोरोना महामारी के दौरान 2020 और 2021 में विश्व चैंपियनशिप नहीं हुई थी। पंकज आडवाणी ने 151-94, 151-0, 150-84, 74-151, 6-154, 152-46 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पीएम मोदी-पंकज आडवाणी - फोटो : अमर उजाला/@PankajAdvani247
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी को दोहा में आईबीएसएफ विश्व बिलियडर्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक 28वां खिताब जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि भावी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने इंग्लैंड के रॉबर्ट हाल को 4-2 से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन


पीएम ने दी बधाई
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "शानदार उपलब्धि। आपको बधाई। आपकी प्रतिबद्धता, लगन और समर्पण बेहतरीन है। आपने समय समय पर दिखाया है कि उत्कृष्टता क्या होती है। आपकी सफलता से भावी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।"
 
विज्ञापन

'मुकाबला आसान नहीं था'
आडवाणी ने पहला विश्व खिताब 2016 में जीता था। कोरोना महामारी के दौरान 2020 और 2021 में विश्व चैंपियनशिप नहीं हुई थी। पंकज आडवाणी ने 151-94, 151-0, 150-84, 74-151, 6-154, 152-46 से जीत दर्ज की। यह लगातार सातवीं बार है जब पकंज यह खिताब अपने नाम करने में सफल रहे हैं। जीत के बाद पंकज आडवाणी ने कहा, विश्व बिलियडर्स खिताब बार-बार जीतकर अच्छा लगता है। यह मुकाबला हालांकि आसान नहीं था। प्रतिस्पर्धा काफी कठिन थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें