फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pele Hospitalized: महान खिलाड़ी पेले सात महीने बाद फिर से अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे

Wed, 30 Nov 2022 10:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

पेले को सामान्य सूजन के बाद अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच हुई है। इसके बाद पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सच्चाई बताई।
विज्ञापन
ब्राजील के महानतम फुटबॉलर पेले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। पेले कैंसर से जूझ रहे हैं और उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में रखा गया है। पेले के अस्पताल जाने के बाद यह बताया जाने लगा कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि कोई इमरजेंसी नहीं है।
विज्ञापन


ईएसपीएन ब्राजील ने बताया कि पेले को सामान्य सूजन के बाद अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच हुई है। इसके बाद पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सच्चाई बताई। उन्होंने लिखा, "आज मीडिया में मेरे पिताजी के स्वास्थ्य के बारे में बहुत सी खबरें हैं। वह अस्पताल में नियमित जांच के लिए गए हैं। कोई आपात स्थिति नहीं है। मैं नए साल के लिए वहां रहूंगा और कुछ तस्वीरें पोस्ट करने का वादा करती हूं।" 

सात महीने पहले भी पेले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब नियमित जांच के बाद वो बाहर आ गए थे। 82 वर्षीय पेले के कोलन (बड़ी आंत) से सितंबर 2021 में ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद से वह नियमित अस्पताल जाते हैं। ईएसपीएन ब्राजील ने बताया कि पेले को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनके चिकित्सा कर्मचारियों ने चिंता व्यक्त की कि उनके कीमोथेरेपी उपचार से बेहतर नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें