फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pele Hospitalized: महान फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंचने लगे परिजन, बेटे ने शेयर की तस्वीर

Sun, 25 Dec 2022 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

Pele Health Condition Updates: अस्पताल के मुताबिक, 82 वर्षीय फुटबॉलर को विशेष देखरेख में रख गया है। उनके किडनी और गुर्दे प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो शनिवार को अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
तीन बार के विश्व कप विजेता को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंसर से जूझ रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की हालत में सुधार नहीं है। वह साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती है। पेले ने क्रिसमस का त्योहार यहीं सेलिब्रेट किया है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए परिजन अस्पताल पहुंचने लगे हैं। पेले के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है जिससे उनकी किडनी और ह्रदय पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन


अस्पताल के मुताबिक, 82 वर्षीय फुटबॉलर को विशेष देखरेख में रख गया है। उनके किडनी और गुर्दे प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो शनिवार को अस्पताल पहुंचे। उन्हें एडिन्हो के नाम से जाना जाता है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी अस्पताल में ही हैं। एडिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ''पापा... मेरी ताकत आप हैं।''

हालांकि, अब दिग्गज फुटबॉलर को देखने के लिए उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य अस्पताल में जुटने लगे हैं। उनके परिवार ने रविवार को अस्पताल में ही क्रिसमस मनाया। रविवार सुबह पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में नैसिमेंटो ने लिखा- कृतज्ञता, प्यार, परिवार का साथ...यही क्रिसमस का सार है। क्रिसमस पर आपके द्वारा भेजे गए इतने सारे प्यार के लिए धन्यवाद...आभार और प्रेम। इस मजेदार और अद्भुत जीवन में मैं उनके (पेले) बिना कुछ भी नहीं होती। मैरी क्रिसमस।
विज्ञापन


उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने ये पोस्ट किया


बेटे एडिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा
विज्ञापन


नियमित जांच के लिए आए थे अस्पताल
सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई। पेले पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस बार भी वह नियमित जांच के लिए आए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत नाजुक होने लगी और वह अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। पेले को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनके चिकित्सा कर्मचारियों ने चिंता व्यक्त की कि उनके कीमोथेरेपी उपचार से बेहतर नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

ब्राजील को तीन बार बनाया था चैंपियन
पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें