फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kylian Mbappe: पेरिस सेंट जर्मेन और किलियन एम्बाप्पे के संबंध बिगड़े, क्लब ने किया कप्तान को बेचने का फैसला

Sat, 22 Jul 2023 05:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पेरिस सेंट जर्मेन के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में एक अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने क्लब को अलविदा कहा था। उसके बाद कप्तान एम्बाप्पे ने पिछले महीने कहा था कि वह जून 2024 के बाद अपना करार आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे और उनके क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के बीच संबंध लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पीएसजी की टीम ने आगामी सीजन से पहले जापान के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में एम्बाप्पे को नहीं चुना गया है। इतना ही नहीं, क्लब ने उन्हें बेचने का फैसला कर लिया है। वह अब ट्रांसफर मार्केट में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पेरिस सेंट जर्मेन के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में एक अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने क्लब को अलविदा कहा था। उसके बाद कप्तान एम्बाप्पे ने पिछले महीने कहा था कि वह जून 2024 के बाद अपना करार आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उनके इस बयान से क्लब हैरान हो गया था।

किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे शुरू हुआ विवाद?
एम्बाप्पे ने 2022 में पीएसजी के साथ नया करार किया था। तब उन्होंने 2025 तक टीम के साथ रहने का वादा किया था। एम्बाप्पे और पीएसजी के बीच हुए करार के मुताबिक, 2024 तक एम्बाप्पे क्लब के खिलाड़ी रहेंगे। जून 2014 के बाद वह अपने करार को एक साल के लिए बढ़ा सकते हैं। अब एम्बाप्पे ने एक साल पहले ही क्लब को पत्र लिखकर बता दिया है वह जून 2024 के बाद करार को आगे नहीं बढ़ाएंगे। यहां से पूरा विवाद शुरू हुआ।

अब एम्बाप्पे बेचने को तैयार हुआ पीएसजी
पीएसजी किसी भी हाल में एम्बाप्पे को फ्री एजेंट के तौर नहीं जाने देना चाहता है। इस कारण उसने एम्बाब्पे का नाम मार्केट में डाल दिया है। वह दूसरे क्लब से एम्बाप्पे के लिए बोलियां सुनने को तैयार है। समझा जाता है कि पीएसजी ठगा हुआ महसूस कर रहा है। क्लब को लगता है कि एम्बाप्पे ने पहले ही रियल मैड्रिड के साथ फ्री ट्रांसफर पर सहमत हो चुके हैं।
विज्ञापन

लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया
अब आगे क्या होगा?
अगर एम्बाप्पे अपनी बात पर कायम रहे तो पीएसजी उन्हें अगले कुछ दिनों में बेच देगा। ऐसे में कई क्लब एम्बाप्पे को खरीदना चाहते हैं। इसमें सबसे आगे रियल मैड्रिड है। स्पेन के इस क्लब के लिए एम्बाप्पे कई सालों से खेलना चाहते हैं। वह बचपन से ही रियल मैड्रिड में जाना चाहते थे, लेकिन किसी न किसी कारण यह अब तक संभव नहीं हो पाया है। अगर पीएसजी उन्हें बेचता है तो रियल मैड्रिड किसी भी कीमत पर एम्बाप्पे को खरीदना चाहेगा। रियल के अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड, लिवरपूल, चेल्सी भी दौड़ में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें