फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Paralympics: पेरिस ओलंपिक की बुधवार से होगी शुरुआत, भारतीय दल से रिकॉर्ड पदक लाने की रहेगी उम्मीद

Tue, 27 Aug 2024 05:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारतीय खिलाड़ियों ने हाल में अच्छा प्रदर्शन करके उम्मीद बढ़ा दी है। भारत ने पिछले साल हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में 29 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे। इसके बाद मई में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने आधा दर्जन स्वर्ण सहित 17 पदक जीते। एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले कई खिलाड़ी पैरालंपिक टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत से बुधवार से हो रही है। हाल ही में संपन्न हुए ओलंपिक में भारत अपने पिछले प्रदर्शन को नहीं दोहरा सका था, लेकिन देश को पैरा एथलीटों से इस बार रिकॉर्ड पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। भारत ने इस बार इन खेलों के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा गै। भारत के 84 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे। भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था।
विज्ञापन

भारत ने एशियाई पैरा खेलों में लहराया था परचम 
भारतीय खिलाड़ियों ने हाल में अच्छा प्रदर्शन करके उम्मीद बढ़ा दी है। भारत ने पिछले साल हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में 29 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे। इसके बाद मई में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने आधा दर्जन स्वर्ण सहित 17 पदक जीते। एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले कई खिलाड़ी पैरालंपिक टीम में शामिल हैं। इनमें विश्व रिकॉर्डधारी भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ64) और राइफल निशानेबाज अवनि लेखरा (10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1) जैसे शीर्ष सितारे शामिल हैं। ये दोनों टोक्यो में जीते गए अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने के लिए उतरेंगे।

एथलेटिक्स टीम से काफी उम्मीदें
भारत के लिए पैरा एथलेटिक्स टीम ने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस बार भी एथलेटिक्स में भाग ले रहे 38 खिलाड़ियों से देश को काफी उम्मीद है। पदक के अन्य प्रमुख दावेदारों में पैरा तीरंदाज शीतल देवी शामिल हैं, जो अपने पैरों से निशाना लगाती हैं। उनके अलावा होकाटो सेमा (शॉट पुट) और नारायण कोंगनापल्ले (रोवर) और कई अन्य खिलाड़ी पदक के दावेदार हैं।

सुमित-लेखरा टोक्यो के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे 
सुमित ने मई में पैरा विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था और वह पेरिस में उसी स्थान पर 75 मीटर का आंकड़ा पार करने की उम्मीद कर रहे हैं जहां नीरज चोपड़ा ने इस महीने के शुरू में ओलंपिक रजत पदक जीता था। लेखरा ने एक स्वर्ण और एक कांस्य के साथ टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दो पदक जीते थे। उनके अलावा सिंहराज अधाना (रजत और कांस्य) ने भी दो पदक हासिल किए थे लेकिन वह मौजूदा टीम में जगह नहीं बना सके। लेखरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वह अब पैरालंपिक में तीन पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना चाहेंगी।
विज्ञापन

सुहास यतिराज फिर होंगे दावेदार 
टोक्यो में रजत पदक जीतने वाले सुहास यतिराज पुरुष एकल और मिश्रित युगल में फिर से पदक के दावेदार होंगे। पैरा तीरंदाजी में शीतल और हरविंदर सिंह पदक के दावेदारों में से होंगे। हरविंदर ने टोक्यो में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में कांस्य पदक जीता था। टोक्यो में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने वाली भाविनाबेन पटेल का लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा। व्हीलचेयर पर बैठकर खेलने वाली यह खिलाड़ी महिला एकल एस4 और महिला युगल डी10 स्पर्धाओं में भाग लेगी। एशियाई पैरा खेलों में एफ34 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले सुमित अंतिल और शॉट पुटर भाग्यश्री जाधव पैरालंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार किसी स्टेडियम के बाहर आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें