भारतीय दल के पास शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में अपने पदकों का खाता खोलने का शानदार मौका होगा। टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा एक्शन में होंगी। वहीं, महिला डिस्कस थ्रो - एफ 55 स्पर्धा के फाइनल में करमज्योति और साक्षी कसाना से भी पदक की उम्मीद है। प्रीति पाल महिलाओं की 100 मीटर-टी 35 फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। मनु पुरुषों के शॉट पुट-एफ 37 फाइनल में खेलेंगी। अरशद शेख पुरुषों की C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफाइंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट पैरा शूटर मनीष नरवाल से भी पदक की उम्मीद है। आइए आज का शेड्यूल देखते हैं...