फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics Day-2 Schedule: पेरिस पैरालंपिक में आज का शेड्यूल, खुल सकता है पदकों का खाता, अवनि-मनीष पर निगाहें

Fri, 30 Aug 2024 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

मनु पुरुषों के शॉट पुट-एफ 37 फाइनल में खेलेंगी। अरशद शेख पुरुषों की C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफाइंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट पैरा शूटर मनीष नरवाल से भी पदक की उम्मीद है। आइए आज का शेड्यूल देखते हैं...
विज्ञापन
अवनि और मनीष - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दल के पास शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में अपने पदकों का खाता खोलने का शानदार मौका होगा। टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा एक्शन में होंगी। वहीं, महिला डिस्कस थ्रो - एफ 55 स्पर्धा के फाइनल में करमज्योति और साक्षी कसाना से भी पदक की उम्मीद है। प्रीति पाल महिलाओं की 100 मीटर-टी 35 फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। मनु पुरुषों के शॉट पुट-एफ 37 फाइनल में खेलेंगी। अरशद शेख पुरुषों की C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफाइंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट पैरा शूटर मनीष नरवाल से भी पदक की उम्मीद है। आइए आज का शेड्यूल देखते हैं...
विज्ञापन

Trending Videos

पैरा बैडमिंटन (समय- भारतीय)
  • दोपहर 12 बजे से: मानसी जोशी बनाम ओक्साना कोज़ीना (यूक्रेन) महिला एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • दोपहर 1:20 बजे से: मनोज सरकार बनाम मोंगखोन बंसुन (थाईलैंड) पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • दोपहर 2 बजे से: पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में नितेश कुमार बनाम जियानयुआन यांग (चीन)
  • दोपहर 2:40 बजे से: पुरुष एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज में सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम क्यूंग ह्वान शिन (कोरिया)
  • शाम 4:40 बजे से: पलक कोहली बनाम लीनी रात्रि ओकटिला (इंडोनेशिया) महिला एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • शाम 7:30 बजे से: थुलासिमाथी मुरुगेसन बनाम बीट्रिज़ मोंटेइरो (पुर्तगाल) महिला एकल SU5 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • रात 8:10 बजे से: शिवराजन सोलाईमलाई बनाम मैन काई चू पुरुष एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • रात 8:50 बजे से: महिला एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज में निथ्या श्री सुमति सिवन बनाम यी-लिन कै (चीनी ताइपे)
  • रात 10:50 बजे से: पुरुष एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज में कृष्णा नागर बनाम माइल्स क्राजेवस्की
  • देर रात 12:10 बजे से (31 अगस्त, शनिवार): नितेश कुमार/थुलासिमाथी मुरुगेसन बनाम लुकास मजूर/फॉस्टीन नोएल (फ्रांस) मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • देर रात 12:10 बजे से (31 अगस्त, शनिवार): मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप प्ले स्टेज में सुहास लालिनाकेरे यतिराज/पलक कोहली बनाम हिकमत रामदानी/लीनी रात्री ओकटिला (इंडोनेशिया)
  • दैर रात 01:30 बजे से (31 अगस्त, शनिवार): मिक्स्ड डबल्स SH6 ग्रुप प्ले स्टेज में शिवराजन सोलाईमलाई/निथ्या श्री सुमति सिवन बनाम नथापोंग मीचाई/चाई सेयांग (थाईलैंड)

पैरा शूटिंग
  • दोपहर 12:30 बजे से: अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन में
  • दोपहर 2:45 बजे से: रुद्रांश खंडेलवाल, मनीष नरवाल पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन में
  • दोपहर 3:15 बजे से: अवनि लेखारा, मोना अग्रवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल (यदि क्वालिफाई किया तो)
  • शाम 5 बजे से: श्रीहर्ष देवराद्दी रामकृष्ण मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 क्वालिफिकेशन में
  • शाम 5:30 बजे से: रुद्रांश खंडेलवाल, मनीष नरवाल पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल (यदि क्वालिफाई किया तो)
  • शाम 7:45 बजे से: श्रीहर्ष देवराद्दी रामकृष्ण मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 फाइनल में (यदि क्वालिफाई किया तो)
विज्ञापन

पैरा एथलेटिक्स
  • दोपहर 1:30 बजे से: ज्योति करम, साक्षी कसाना महिलाओं की डिस्कस थ्रो-F55 फाइनल में
  • शाम 4:45 बजे से: महिलाओं की 100 मीटर-T35 फाइनल में प्रीति पाल
  • देर रात 12:22 बजे से: मनु पुरुषों के शॉट पुट में-F37 फाइनल

पैरा रोइंग
  • दोपहर 3 बजे से: पीआर 3 मिक्स्ड डबल स्कल्स हीट में अनीता/नारायण कोंगनापल्ले

पैरा तीरंदाजी
  • दोपहर 3:03 बजे से: सरिता बनाम नूर जन्नाटन अब्दुल जलील (मलेशिया) महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/16 एलिमिनेशन में

पैरा साइकिलिंग
  • शाम 4:24 बजे से: अरशद शेख पुरुषों की C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफाइंग में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें