फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम के सामने बेल्जियम की कठिन चुनौती, अंतिम-8 में जगह पक्की कर चुकी टीम इंडिया

Thu, 01 Aug 2024 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पहले दो मैचों में 19 पेनल्टी कॉर्नर गंवाने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की तारीफ करनी होगी जिन्होंने कई गोल बचाए। बेल्जियम के बाद भारत को शुक्रवार को आस्ट्रेलिया से खेलना है।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम ने पहले तीन मैचों में दो जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश तय कर लिया है, लेकिन पूल बी में उसके दो मैच होने बाकी है। गुरुवार को उसके सामने बेल्जियम की मजबूत चुनौती होगी। भारत ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की जबकि अर्जेंटीना के साथ उसका मैच ड्रॉ रहा था। दूसरी ओर बेल्जियम की टीम अभी तक अपने तीनों मैच जीतने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है। अर्जेंटीना भी तीन मैचों में चार अंक के साथ अंतिम-8 में पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड लगातार तीन हार के साथ रेस से बाहर हो चुकी हैं। छह-छह टीमों के पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। बेल्जियम के खिलाफ मैच के बाद भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

जब भारतीय टीम इस पूल बी के मैच में मौजूदा चैंपियन बेल्जियम का सामना करेगी तो उसे प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया और फिर आखिरी मिनट में किए गए गोल की मदद से 2016 की चैंपियन अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले दोनों मैचों में निर्णायक गोल दागे और फिर आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया।
विज्ञापन

अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने भी आयरलैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके कई मौके बनाए। मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और सुखजीत सिहं ने भी दबाव बनाए रखा। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे राइट बैक जरमनप्रीत सिंह इस टूर्नामेंट की खोज साबित हुए हैं जिन्होंने अब तक काफी प्रभावी प्रदर्शन किया है। पहले दो मैचों में 19 पेनल्टी कॉर्नर गंवाने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की तारीफ करनी होगी जिन्होंने कई गोल बचाए। बेल्जियम के बाद भारत को शुक्रवार को आस्ट्रेलिया से खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें