मिस्र की तलवारबाज नादा हफीज ने खुलासा किया है कि उन्होंने सात महीने की गर्भवती होने के बावजूद स्पर्धा में हिस्सा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं एक नन्हे ओलंपियन को लेकर खेल रही हूं। छब्बीस साल की काहिरा की इस खिलाड़ी ने अमेरिका की एलिजाबेथ को महिलाओं की साबेर स्पर्धा में हराकर प्री क्वार्टर में प्रवेश किया लेकिन दक्षिण कोरिया की जियोन हेयंग से हार गई।
नादा ने कहा मेरे लिए और मेरे बच्चे के लिए शारीरिक और जज्बाती चुनौती थी। हफीज तीन बार की ओलंपियन हैं और 2019 के अफ्रीकी खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्री क्वार्टर में पहुंचना उनका ओलंपिक में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन है।