पेरिस ओलंपिक 2024 में सोमवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुछ खास नहीं रहा। बैडमिंटन के कांस्य पदक मुकाबले में लक्ष्य सेन को मलेशियाई खिलाड़ियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं, निशा दहिया को क्वार्टर फाइनल में करारी शिकस्त मिली। दोनों का खेल चोट से प्रभावित हुआ।
लक्ष्य सेन और ली जी जिया
- फोटो : PTI
बैडमिंटन की पुरुष एकल स्पर्धा में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन का सामना मलयेशिया के ली जी जिया से हुआ। इस मैच के दौरान लक्ष्य की कोहनी पर कट लगा था जिसकी वजह से उन्हें हाथ मोड़ने में दिक्कत हो रही थी। ली जी जिया ने लक्ष्य को 13-21, 21-16, 21-11 से हराकर कांस्य अपने नाम कर लिया। मुकाबले में हार के बाद लक्ष्य ने कहा- हां, कोहनी से खून बहने के कारण गति में रुकावट आई। इस वजह से मुझे अपने खेल में ध्यान केंद्रित नहीं करना मुश्किल हो गया।
निशा दहिया
- फोटो : Twitter
ऐसा ही नजारा महिला 68 किग्रा कुश्ती मुकाबले में भी देखने को मिली। अंतिम 16 के मैच में यूक्रेन की पहलवान तेतियाना सोवा को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची निशा दहिया को चोट की वजह से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नॉर्थ कोरिया की पाक सोल गम ने 10-8 से हराया। चोट से पहले निशा 8-2 से आगे चल रहीं थीं, लेकिन आखिरी 33 सेकंड में मैच पलट गया और पाक सोल गम जीत गईं। उनके दाहिने हाथ में चोट लगी जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने दर्द से कराहते हुए मुकाबला समाप्त किया।
निशा दहिया
- फोटो : Twitter
लक्ष्य और निशा की खेल भावना से प्रभावित होकर अब भारतीय प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइये देखते हैं फैंस के रिएक्शंस...