टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर में रोहन बोपना और एन श्रीराम बालाजी की भारतीय जोड़ी को तगड़ा झटका लगा। फ्रांस की गेल मोनफिल्स और एडौर्ड रोजर वेसलिन की जोड़ी ने से उन्हें में 5-7, 6-2 हरा दिया। इसी के साथ भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस जीत के साथ फ्रांस की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंच गई। अब उनका सामना टिम पुएत्ज और केविन क्रावित्ज की दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी से होगा।
इससे पहले पुरुष एकल में भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को पहले दौर में फ्रांसीसी कोरेंटिन मौटेट से तीन सेटों में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पेरिस ओलंपिक में टेनिस में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।