भारतीय शटलर लक्ष्य सेन को तगड़ा झटका लगा है। उनकी पहले दौर की जीत अमान्य घोषित कर दी गई है। उन्होंने शनिवार को पुरुष एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के खिलाफ जीत हासिल की थी। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि कोहनी की चोट के कारण कॉर्डन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने से सेन की मेहनत पर पानी फिर गया।
इसका अर्थ यह है कि लक्ष्य की केविन कॉर्डन पर जीत स्टैंडिंग में नहीं गिनी जाएगी। अब भारतीय शटलर को एक और मैच खेलना पड़ेगा। जे. क्रिस्टी के खिलाफ एक कठिन मुकाबला पुरुष एकल स्पर्धा में लक्ष्य सेन की किस्मत का फैसला करेगा।