फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उतरेंगे पेरिस ओलंपिक पदक विजेता अमन, बंगलुरू में होगा आयोजन

Fri, 08 Nov 2024 11:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमन के अलावा अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियन अंतिम पंघाल, 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया, अंडर-23 विश्व चैंपियन रीतिका हुड्डा, ओलंपियन सोनम मलिक, राधिका, मनीषा भानवाला, बिपाशा, प्रिया, उदित, चिराग, सुनील कुमार और नरिंदर चीमा भी मैट पर उतरेंगे। 
विज्ञापन
अमन सहरावत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत छह से आठ दिसंबर तक बंगलुरू होने वाली सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले स्टार खिलाड़ियों में शामिल होंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


अमन के अलावा अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियन अंतिम पंघाल, 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया, अंडर-23 विश्व चैंपियन रीतिका हुड्डा, ओलंपियन सोनम मलिक, राधिका, मनीषा भानवाला, बिपाशा, प्रिया, उदित, चिराग, सुनील कुमार और नरिंदर चीमा भी मैट पर उतरेंगे। यह प्रतियोगिता कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में होगी और इस चैंपियनशिप में 25 संबद्ध राज्य सदस्य इकाइयों के अलावा रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) और सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएसपीबी) के 1000 से अधिक प्रतिभागियों और अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है।

दिलचस्प बात यह है कि साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने हाल ही में निलंबित डब्ल्यूएफआई द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन को अदालत में चुनौती दी थी। अदालत ने चैंपियनशिप के लिए मंजूरी दे दी थी, लेकिन कहा था कि रैंकिंग तय करने और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए भारत की प्रविष्टियों पर निर्णय लेने के लिए इसके परिणामों पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने कहा, हम इस फैसले के खिलाफ अपील करने जा रहे हैं। हम राष्ट्रीय स्तर के परिणामों को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं। यह स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें