आनंद महिंद्रा ने बांधे तारीफों के पुल
बिना बाजुओं के शीतल देवी पैरों से तीरंदाजी करती हैं। उनकी इस प्रतिभा के कायल दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपना पुराना वादा याद दिलाया। महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शीतल का वीडियो पोस्ट करते हुए उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े।
इस दौरान महिंद्रा ने उन्हें अपना पुराना वादा भी याद दिलाया जिसमें उन्होंने शीतल को मनचाही कार चुनने के लिए कहा था, जिसे उनके हिसाब से कस्टमाइज भी कराया जाएगा। आनंद महिंद्रा ने लिखा- असाधारण साहस, प्रतिबद्धता और कभी हार न मानने का जज्बा पदकों से जुड़ा नहीं है.. शीतल देवी, आप देश और पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा की किरण हैं। लगभग एक साल पहले, आपकी अदम्य भावना को सलाम करते हुए मैंने आपसे हमारी रेंज से किसी भी कार को स्वीकार करने का अनुरोध किया था। हम आपके नेविगेशन को सक्षम करने के लिए इसे कस्टमाइज करेंगे। आपने सही कहा कि जब आप 18 साल की हो जाएंगी तो आप यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे, जिसे आप अगले साल स्वीकार करेंगी। मैं आपसे वह वादा पूरा करने के लिए उत्सुक हूं और निसंदेह कोई और मेरा मंडे मोटिवेशन नहीं हो सकता।