फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप खेलने पाक टीम पहुंची भारत

Sat, 12 Mar 2016 11:56 PM IST
एजेंसी/कोलकाता

सार

  • टी-20 वर्ल्ड कप खेलने पाक टीम पहुंची भारत
  • 19 तारीख को कोलकाता में होगा भारत-पाक के बीच टी 20 वर्ल्ड कप मैच
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड टी-20 में भागीदारी को लेकर कई दिनों की अनिश्चितता की स्थिति के बाद अपनी सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम शनिवार को भारत पहुंच गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान का 27 सदस्यीय दल अबुधाबी से लंबी उड़ान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। पाकिस्तानी दल में 15 खिलाड़ियों के अलावा 12 अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ शामिल है।

ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी की अगुआई में पाकिस्तान टीम का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे। आफरीदी ने भी हाथ हिलाकर क्रिकेटप्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन


उसके बाद टीम के खिलाड़ी दो बसों में सवार होकर सीधे टीम होटल रवाना हो गए। पाकिस्तान टीम के लिए हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सीआईएसएफ के सैकड़ों जवानों के अलावा कमांडो भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीलंका से अभ्यास मैच खेलेगा पाक

पाक टीम
भारत आगमन में देरी के कारण पाकिस्तान टीम ने बंगाल के खिलाफ शुक्रवार को होने वाला अभ्यास मैच नहीं हो पाया। अब वह सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। पाक टीम का पहला मैच ईडन गार्डन में 16 मार्च को क्वालीफायर टीम के साथ होगा।

उसके बाद पाकिस्तानी टीम 19 मार्च को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारतीय टीम के साथ मुकाबला खेलेगी। उसके बाद ग्रुप बी के उसके अन्य मैच मोहाली में न्यूजीलैंड (22 मार्च) और ऑस्ट्रेलिया (25 मार्च) के खिलाफ होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें