फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें, दो गेंदबाजों के एक्शन पाए गए संदिग्ध

Fri, 11 Mar 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
बांग्लादेशी खिलाड़ी तस्कीन अहमद और अराफात सनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच में बांग्लादेश के दो गेंदबाजों का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया है। ये गेंदबाज अराफात सन्नी और टस्किन अहमद हैं।
विज्ञापन


आईसीसी की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। बीते बुधवार को धर्मशाला में बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का क्वालिफायर मैच खेला गया। इसमें अराफात सन्नी और टस्किन अहमद के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए गए हैं।

अंपायरों ने गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जताकर मैच रेफरी से इसकी शिकायत की थी। उधर, आईसीसी की ओर से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रबंधकों से दोनों के गेंदबाजी एक्शन की जांच करने के लिए समय निर्धारित करने को लेकर बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन की होगी जांच

बांग्लादेश टीम
आईसीसी से पंजीकृत स्वतंत्र गेंदबाजी एक्शन विशेषज्ञों की टीम दोनों गेंदबाजों के एक्शन की जांच करेगी। बांग्लादेश के दोनों खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि रिपोर्ट आने तक दोनों गेंदबाज अपनी गेंदबाजी जारी रख सकते हैं।

विशेषज्ञ मैच की रिकॉर्डिंग देखकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट टीम मैनेजर को सौंपी जाएगी। इसके बाद दोनों गेंदबाजों का चेन्नई में इंडिपेंडेंट टेस्ट असेसमेंट टेस्ट होगा। गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध होने पर सस्पेंड किया जाएगा। उधर, आईसीसी मीडिया एंड कम्युनिकेशन के प्रमुख सामी उल हसन ने इसकी पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें