फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल में बस्ता पाकिस्तान, घर में इंडिया!

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के कराची शहर में जन्मे मोहम्मद बशीर अमरीका के शिकागो शहर में रहते हैं। 60 साल के बशीर साहब दिल के दो दौरे झेल चुके हैं, पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का जुनून ही था कि वो 15 हज़ार किलोमीटर का सफ़र तय कर ऑस्ट्रेलिया पहुँचे हैं। विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज़ मुक़ाबला रविवार को एडिलेड में होना है।
विज्ञापन


घर में भारत की चर्चा
बशीर की बीवी, राफ़िया, अमरीका से यही दुआ करती रहती हैं कि बशीर साहब को क्रिकेट के नतीजे से कोई सदमा न पहुंचे और इनकी तबियत ठीक रहे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया पहुँचने के दो ही दिन बाद बशीर की तबियत ख़राब हुई थी और वे रात भर अस्पताल में रहे।

मोहम्मद बशीर ने बीबीसी को बताया, "पहले मैं कमाकर अपना शौक पूरा करता था अब बेटा मुझे पॉकेटमनी देता है और मेरा काम हो जाता है।"
विज्ञापन

रिश्ते सुधरने की आस

उन्होंने कहा, "अब सेहत ठीक लग रही है। वैसे आपको बताऊं, मेरी बीवी भारत के हैदराबाद शहर से हैं, इसलिए घर में तो यही बात हो रही होगी कि मैच में भारत ही जीते"।

रिश्ते सुधरने की आस
बशीर मानते हैं कि क्रिकेट और अपनी पसंदीदा पाकिस्तान और भारतीय टीम को खेलते देखने की दीवानगी के चलते ही वे 20 साल से सफ़र कर रहे हैं। वे कहते हैं कि दोनों मुल्कों के बीच खेल के ज़रिए लोगों के रिश्ते और बढ़ने चाहिए। बशीर को उस दिन का भी इंतज़ार है जब भारतीय क्रिकेट टीम दोबारा पाकिस्तान दौरे पर जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें