फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth and Junior Boxing Championships: छह भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल में बनाई जगह, पदक किए पक्के

Thu, 26 Aug 2021 01:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के छह मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। महिलाओं के वर्ग में सिमरन वर्मा (52 किग्रा) और स्नेहा (66 किग्रा) को वाकओवर मिला क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कजाखस्तान की खावा बोल्कोयेवा और अनार तुरिनबेक को पृथकवास पर जाना पड़ा था। इनके अलावा महिलाओं के वर्ग में प्रीति (57 किग्रा) और प्रीति दहिया (60 किग्रा) ने भी फाइनल में प्रवेश किया। प्रीति ने नेपाल की नारिका राय को तीसरे राउंड में नाकआउट किया जबकि प्रीति दहिया ने उज्बेकिस्तान की रुख्सोना उकतामोवा को 3-2 से हराया। पुरुष वर्ग में वंशज (64 किग्रा) ने ईरान के फरीदी अबुलफजल को 5-0 से जबकि विशाल (80 किग्रा) ने कजाखस्तान के दौरेन मामिर को इसी अंतर से हराया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें