फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए दिग्गजों पर भारी पड़े युवा शूटर  

Wed, 09 Jan 2019 11:56 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shooting(symbolic)
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक क्वालिफाइंग दिल्ली शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए दिग्गजों पर युवा शूटर भारी पड़े हैं। एनआरएआई की ओर से जारी की गई रैंकिंग के अनुसार 20 से 28 फरवरी को कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में मनु भाकर, सौरभ चौधरी और अनीष भानवाला समेत ऐसे युवा शूटरों का आना तय है जिनका अभी तक कोई खास नाम नहीं सुना गया है।

विज्ञापन


फेडरेशन ने 50 मीटर थ्री पोजीशन में देश की नंबर एक शूटर अंजुम मौदगिल को रैंकिंग में टॉप पर होने के बावजूद नहीं खिलाने का फैसला लिया है। अंजुम पहले ही और अपूर्वी चंदेला ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं। उनकी जगह सुनिधि चौहान टीम में होंगी ताकि देश को अतिरिक्त कोटा मिल सके।

एनआरएआई प्रत्येक इवेंट में तीन-तीन शूटर उतारेगी, जबकि कुल दस इवेंट होंगे। फेडरेशन ने साफ किया है कि ट्रायल, नेशनल चैंपियनशिप और कुछ पिछले स्कोर के आधार पर तैयार की गई रैंकिंग के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। रैंकिंग के लिए शूटरों से आपत्तियां भी मांगी हैं, लेकिन अब तक किसी ने आपत्ति नहीं जताई है। 
विज्ञापन


नहीं होंगे जीतू व विजय जैसे दिग्गज 
जीतू राय, ओलंपिक के रजत पदक विजेता विजय कुमार समेत राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट गुरप्रीत सिंह, अनीसा सैयद और हाल ही में फाइनल में विश्व कीर्तिमान की बराबरी करने वाले शहजर रिजवी भी टीम में नहीं होंगे।  
   
आठ नए चेहरे होंगे टीम में 
रैंकिंग के अनुसार टीम में आठ नए चेहरे शामिल होंगे। 10 मीटर एयर राइफल में दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर पिस्टल में रविंदर सिंह, अनुराधा, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अर्पित गोयल, आदर्श सिंह, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में चिंकी यादव, 50 मीटर थ्री पोजीशन में सुनिधि चौहान, पारुल कुमार जैसे युवा शूटर टीम में दावा ठोकने जा रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग, पीएन प्रकाश, पेंबा तमांग जैसे शूटरों ने ट्रायल में शिरकत नहीं की। हीना सिद्धू भी 10 मीटर एयर पिस्टल की टीम के लिए रैंकिंग में पिछड़ी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें