भारत के कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने एशियन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शनिवार को 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग का ओलंपिक का
टिकट हासिल कर लिया है।
योगेश्वर ने पहले दौर में कोरिया के जु सोंग किम को 8-1 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में वियतनाम के जुआन डिंह न्गुयेन को
तकनीक के अधार पार हराया।
सेमीफाइनल में योगेश्वर ने कोरिया के सेयुंगचुल ली को 7-2 से मात देकर ओलंपिक कोटा पक्की की। योगेश्वर ने भारत के लिए यह
दूसरा ओलंपिक टिकट पक्का किया है।
इससे पहले नरसिंह पंचम यादव ने बीत साल 74 किलोग्राम पुरुष वर्ग में ओलंपिक टिकट हासिल किया था।