हार कर जीतने वाले को योगेश्वर कहते हैं, जी हां! लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर को रियो ओलंपिक के पहले चरण हार का सामना करना पड़ा उससे योगेश्वर निराश थे, लेकिन अब लगता है कि भगवान ने योगेश्वर को ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाने की ठान ली है।
कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ कि लंदन ओलंपिक में 60 किग्रा भार वर्ग कुश्ती का रजत पदक जीतने वाले रूसी खिलाड़ी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए।
ऐसे में योगेश्वर को रजत पदक मिलना पक्का हो गया, लेकिन अब एक और खबर आई है कि 60 किग्रा. वर्ग का दूसरा फाइनलिस्ट भी डोप टेस्ट में पॉजिटव पाया गया है, ऐसे में योगेश्वर को स्वर्ण पदक मिलना लगभग तय हो गया है। इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा होना बाकी है।